सरकार की इस स्कीम के तहत सभी महिलाओं को मिलेगा रोजगार: आरक्षित रोज़गार महिला का अधिकार?

Arakshit Rozgar Mahila ka Adhikar: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकारें अक्सर नई-नई योजनाएँ चलाती है। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना है। ऐसी ही एक योजना का बिहार सरकार ने शुभारंभ किया है।

इस योजना का नाम ‘आरक्षित रोजगार महिला का अधिकार योजना’ है। यह योजना बिहार सरकार ने “विकसित बिहार के सात निश्चय” कार्यक्रम के तहत शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया गया है।

Table of Contents

आरक्षित रोज़गार महिला का अधिकार योजना क्या है?

बिहार सरकार शुरुआत से ही महिला सशक्तिकरण के प्रति सवेंदनशील रही है। सबसे पहले पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों और टीचर्स की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देकर इसी शुरुआत की गई थी। लेकिन अब सरकार ने “विकसित बिहार के सात निश्चय” कार्यक्रम के तहत ‘आरक्षित रोजगार महिला का अधिकार योजना’ का शुभारंभ किया है।

इस योजना के तहत प्रदेश की सभी महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। सरकार के इस कदम ने प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को ओर अधिक मजबूत बना दिया है। बिहार सरकार ने लैंगिक समानता और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए 2015 में महिला सशक्तिकरण नीति शुरू की। इसी के तहत यह आदेश फरवरी, 2016 में लागू किया गया।

योजना का नामआरक्षित रोज़गार महिला का अधिकार योजना
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना
योजना का प्रकारसरकारी
ऑफ़िशियल वेबसाइटhttps://purneadivision.bih.nic.in/hi/
डिपार्टमेन्टबिहार सरकार
पात्रताप्रदेश की सभी महिलाएं
आवेदन करने का टाइपऑनलाइन

योजना के उद्देश्य

इस योजना के निम्नलिखित उद्देश्य है-

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाना है।
  • साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
  • इससे महिलाओं में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी।
  • इस योजना के तहत सभी सीधी भर्ती में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण का प्रावधान है।
  • इससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन होगा।
  • इस योजना का उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ाना, सरकारी नौकरियों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना और न्यायसंगत समाज का निर्माण करना है।

योजना के लाभ

आरक्षित रोज़गार महिला का अधिकार योजना के लाभ इस प्रकार है-

  • इस योजना के तहत राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
  • इसका मतलब यह है कि कुल पदों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
  • आरक्षण प्रदान करके सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।
  • इस योजना की मदद से पुरुष और महिला समानता के बीच की दूरी कम होगी।
  • यह महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाता है।

योजना के लिए पात्रता

आरक्षित रोज़गार महिला का अधिकार योजना के लिए पात्रता इस प्रकार है-

  • बिहार राज्य की कोई भी मूल निवासी महिला इस योजना का फायदा उठा सकती है।
  • महिला उम्मीदवार सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता के आधार पर पात्र होनी चाहिए।
  • इसके अलावा महिला संबधित भर्ती के लिए योग्य होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें?

आरक्षित रोजगार महिला का अधिकार योजना के लिए आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार को राज्य की किसी भी सरकारी भर्ती के लिए अप्लाई करना होगा। मान लीजिए कोई महिला बिहार पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करती है, तो आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर “बिहार पुलिस” टैब पर क्लिक करें।
  • बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और अन्य इकाइयों के लिए कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • फिर आप अच्छे से रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
  • इसके बाद सभी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

इसके अलावा इच्छुक महिला उम्मीदवार राज्य या जिला स्तर पर संबंधित चैनलों के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

आवश्यक दस्तावेज

आरक्षित रोजगार महिला का अधिकार योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स इस प्रकार है-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
  • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल ‘आरक्षित रोजगार महिला का अधिकार योजना।’ जिसमें हमने इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी हासिल की। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऊपर दी गई आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply