Bihar Saur Kranti Sinchai Yojana: अब खेत में सौर पैनल लगाने पर सरकार देगी 75 फीसदी सब्सिडी, किसानों को फायदा ही फायदा

Bihar Solar Energy Irrigation Scheme: वर्तमान में सरकारें किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाएँ लॉन्च कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को खेती करने के लिए उत्साहित करना और साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता देकर उनकी आय में सुधार करना है।

इस योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा से सिंचाई की व्यवस्था कर किसानों को सशक्त बनाना है। यह बिहार सरकार की अच्छी पहल है, जो प्रदेश में खेती का एरिया और फसल की पैदावार बढ़ाने का काम करेगी। इससे बिहार के कृषि सिस्टम में बदलाव आएगा, जो किसानों और प्रदेश के लिए फायदेमंद है।

Table of Contents

Bihar Saur Kranti Sinchai Yojana Apply Online 2024

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा की शक्ति का उपयोग करके सिंचाई क्षमता बढ़ाना, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना और किसानों को सशक्त बनाना है। साथ ही इससे क्लीन एनर्जी पैदा होगी, जो प्रदूषण के स्तर को कम करेगी। सौर ऊर्जा से सिंचाई करने पर डीजल पंपों या इलेक्ट्रिक पंपों की आवशयकता कम हो जाएगी, जिससे ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन कम हो जाएगा।

यह पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद हैं। जो आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन जैसी स्थितियों पर अंकुश लगाएगा। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो हमने नीचे बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दी है।

योजना  का नामबिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना
योजना का उद्देश्यसौर ऊर्जा की शक्ति का उपयोग करके सिंचाई क्षमता बढ़ाना, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना और किसानों को सशक्त बनाना
विभागकृषि विभाग, बिहार सरकार
साल 2024
लाभकिसानों को सौलर पंप लगाने पर 75 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी
राज्य बिहार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://breda.bih.nic.in/
आवेदन का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना क्या है?

हमारे देश में आज भी सिंचाई पारंपरिक तरीके से हो रही है। अगर हम भूमिगत जल से सिंचाई की बात करें तो तकरीबन 70 फीसदी सिंचाई डीजल पंप और इलेक्ट्रिसिटी पंप से होती है। इससे किसानों को अधिक पैसों को खर्च करना पड़ता है।

इसी को देखते हुए देश में सोलर सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसानों की लागत कम होगी और साथ में क्लीन एनर्जी की मदद से पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। सरकार ने इस योजना के तहत खेत में सोलर पैनल और पंप लगाने पर किसानों को कुल लागत का 75 फीसदी सब्सिडी के रूप में देगी।

मतलब अगर कोई किसान अपने खेत में ₹2 लाख में सोलर पंप लगवाता है, जो बिहार सरकार ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। शेष ₹50,000 हजार की लागत किसान को स्वयं वहन करनी होगी। सब्सिडी की सहायता राशि सीधे किसान के बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर होगी।

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के फायदे?

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के फायदे इस प्रकार है-

  • इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को सोलर पंप लगवाने पर 75 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी।
  • इस योजना की मदद से क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।
  • इसके अलावा इससे सिंचाई का खर्च कम होगा, जो किसानों की आय में सुधार करेगा।
  • सोलर पंप लगवाने पर अगले 25 वर्षों तक किसानों को कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा।
  • अच्छे तरीके से सिंचाई होने पर फसल की उत्पादकता बढ़ेगी।
  • इससे किसान दिन के किसी भी समय अपने खेत की सिंचाई कर सकते हैं।
  • सौर पंप पारंपरिक बिजली या डीजल से चलने वाले पंपों पर निर्भरता कम करते हैं। यह ऊर्जा अच्छी कृषि के लिए महत्वपूर्ण है।

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के उद्देश्य

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में सुधार करना है।
  • इसके अलावा सौर ऊर्जा की मदद से सिंचाई करने पर स्वच्छ ऊर्जा बनती है, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है।
  • इसके अलावा इस योजना का उद्देश्य फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाना है, ताकि प्रदेश को खुशहाल बनाया जा सके।
  • इससे परंपरागत सिंचाई पद्धति में कमी आएगी, जो अधिक महंगी और पानी व्यर्थ करने वाली पद्धति है।

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के लिए पात्रता

  • बिहार सौर क्रांति योजना के लिए आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए 1 एकड़ से 5 एकड़ तक की भूमि वाले किसान पात्र हैं।
  • यह योजना उन किसानों को प्राथमिकता देती है जिनके पास 4 इंच या उससे अधिक व्यास वाला बोरवेल है।
  • सब्सिडी की राशि तभी मिलेगी, जब किसान अपने खेत में पूरा सेट-अप सेट कर लेगा।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन की पावती
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास
  • सोलर पंप और बोरवेल की जानकारी
  • आइडेंटिटी प्रूफ
  • मोबाइल नंबर, आदि।

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

 आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-

1. ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आवेदक को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आप सीधे होम पेज पर चले जाएंगे।
  • इसके बाद आपके सामने ‘सोलर सिंचाई योजना‘ का फॉर्म खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको सभी जानकारी अच्छे से भरनी है।
  • फिर सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड कर फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • अंत में आपके पास आवेदन की रसीद आ जाएगी, जिसे भविष्य के लिए संभालकर रखना है।

2. ऑफलाइन आवेदन

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको बिहार सरकार के सौर ऊर्जा विभाग से संपर्क करना होगा।
  • फिर सौर ऊर्जा विभाग की ओर से आपको को एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिया जाएगा।
  • उस फॉर्म को भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ वापिस सौर ऊर्जा विभाग में जमा करवाना होगा।
  • जमा करने के बाद सौर ऊर्जा विभाग के अधिकारी फॉर्म का सत्यापन करेंगे और उसके बाद ही पूरी प्रक्रिया पूरी होगी।

इस तरह आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कृषि अधिकारी आपके सौलर पंप और बोरवेल की जांच करेंगे। जिसके सफल होने के बाद सब्सिडी की राशि आपके अकाउंट में ट्रान्सफर कर दी जाएगी।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल ‘बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना’ जिसमें हमने इस योजना की बुनियादी बातों के बारे में अच्छे से जाना। साथ ही हमने बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया के बारे में भी जाना। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अवश्य आवेदन करना चाहिए।

FAQs

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना क्या है?

सरकार ने इस योजना के तहत खेत में सोलर पैनल और पंप लगाने पर किसानों को कुल लागत का 75 फीसदी सब्सिडी के रूप में देगी।

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के क्या फायदे है?

इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को सोलर पंप लगवाने पर 75 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी।

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना के क्या उद्देश्य है?

इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में सुधार करना है। इसके अलावा इस योजना का उद्देश्य फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाना है, ताकि प्रदेश को खुशहाल बनाया जा सके।

बिहार सौर क्रांति सिंचाई योजना की ऑफ़िशियल वेबसाइट कौनसी है?

Leave a Reply