Bihar Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana: अब बुजुर्गों को मिलेगी ₹500/माह पेंशन, आज ही आवेदन करें

सरकारें बुजुर्गों को बुढ़ापे में सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएँ चलाती है। ताकि उनको बुढ़ापे में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। ऐसी ही एक योजना का शुभारंभ बिहार सरकार ने किया है, जो वृद्धजनों को प्रत्येक माह आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

इस योजना का लाभ उन बुजुर्गों को दिया जाएगा, जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है। वृद्धावस्था में अक्सर आय का स्त्रोत नहीं होने के कारण वृद्धजनों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई है। योजना से जुड़ी सभी जानकारी इस प्रकार है-

Table of Contents

Bihar Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana (MVPY) Yojana Apply Online 2024

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक अच्छी पहल है। जो बुजुर्गों को वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हालांकि यह योजना उन्हीं के लिए शुरू की गई है, जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है। इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि राज्य सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर की जाती है।

योजना  का नामबिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
योजना का उद्देश्यवृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
शुरू करने वाली संस्थासमाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
साल 2024
लाभ60 वर्ष से 79 वर्ष के वृद्धजनों को ₹400/माह और 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को ₹500/माह पेंशन मिलेगी
राज्य बिहार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.sspmis.bihar.gov.in//HomePage
आवेदन का तरीकाऑनलाइन

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना क्या है?

वृद्धावस्था में वृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बिहार सरकार द्वारा ‘बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना’ शुरू की गई है। योजना का संचालन बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इस योजना के तहत राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के अनुसार वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से 79 वर्ष है उन्हें ₹400 प्रतिमाह पेंशन राशि प्रदान की जाती है।

इसके अलावा जिन वरिष्ठ नागरिकों की आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें ₹500 प्रति माह पेंशन के रूप में प्रदान किए जाएंगे। योजना के पात्र वृद्धजनों को यह पेंशन राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर की जाती है। हालांकि इस योजना का फायदा बिहार राज्य के गरीब और बुजुर्ग नागरिकों को ही मिलेगा।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के फायदे?

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के फायदे इस प्रकार है-

  • बिहार के सभी वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के तहत 60 से 79 साल के लोगों को ₹400 और 80 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को हर महीने ₹500 की पेंशन दी जाएगी।
  • लाभार्थी को मृत्यु तक यह पेंशन मिलती रहेगी।
  • इससे बुजुर्गों को अपना जीवन आसानी से गुजारने में सहायता मिलेगी।
  • यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई है, जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के उद्देश्य

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  •  इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में सहायता प्रदान करना है।
  • जिन बुजुर्गों के पास वृद्धावस्था में आय का कोई साधन नहीं होता है, यह उनके लिए जीवन जीने की ढाल के रूप में काम करेगी।
  • इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को खुशहाल जीवन जीने में सहायता प्रदान करना है।
  • इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को उनके बुनियादी जीवन-यापन के खर्चों और स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों को पूरा करने में मदद के लिए एक निश्चित राशि की पेंशन मिलती है।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशनयोजना के लिए पात्रता

  • आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर सभी बुजुर्ग इस योजना के लिए पात्र होंगे, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • पात्र लाभार्थी किसी अन्य सरकारी योजना या पेंशन का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आइडेंटिटी प्रूफ
  • मोबाइल नंबर, आदि।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

 आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • सबसे पहले आवेदक को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आप सीधे होम पेज पर चले जाएंगे।
  • इसके बाद आपको ऊपर की तरफ ‘Register for MVPY’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप अगले पेज पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • इस पेज पर आपको ‘आधार सत्यापित करें’ का फॉर्म दिखाई देगा, जिसको अच्छे से भरकर आधार सत्यापित करना है।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आधार वार जिला, ब्लॉक, योजना, मतदाता संख्या, मतदाता के अनुसार नाम, आधार संख्या आदि भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको वेरिफाई आधार बटन पर क्लिक करना होगा। वेरिफाई करने के बाद आपको Proceed बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी। सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।
  • इसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति भी पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल ‘बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना’ जिसमें हमने इस योजना की बुनियादी बातों के बारे में अच्छे से जाना। साथ ही हमने बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया के बारे में भी जाना। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अवश्य आवेदन करना चाहिए।

FAQs

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना क्या है?

इस योजना के अनुसार वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से 79 वर्ष है उन्हें ₹400 प्रतिमाह और जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें ₹500 प्रति माह पेंशन के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के क्या फायदे है?

राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को जीवन-यापन करने के लिए लिए आर्थिक सहायता मिलती है

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के क्या उद्देश्य है?

 इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में सहायता प्रदान करना है।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की ऑफ़िशियल वेबसाइट कौनसी है?

Leave a Reply